बेहद सनसनीखेज : अस्पताल में घुसकर इलाज करा रही महिला को युवक ने कनपटी पर मारी गोली, हुई मौत….

patient murder in Hospital room (1) (2) (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChaatGPT)

The Hindi Post

बेहद सनसनीखेज : अस्पताल में घुसकर इलाज करा रही महिला को युवक ने कनपटी पर मारी गोली, हुई मौत….

 

यूपी के चंदौली में अलीनगर थाना क्षेत्र के कमलापुर स्थित जीवक अस्पताल में भर्ती 55 वर्षीया महिला बिहार के भभुआ निवासी लक्ष्मीना की सोमवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई. उपचार के बहाने हास्पिटल में घुसकर आरोपित ने घटना को अंजाम दिया.

मरीजों ने बताया कि दवा लेने के बाद ऊपर वार्ड में पहुंचकर महिला के कनपटी पर पिस्टल सटा कर गोली मारी गई. घटना के बाद भाग रहे बदमाश को हथेरवा गांव के सिवान में को दौड़ाकर ग्रामीणों ने पकड़ा. उसके पास से दो पिस्टल और 11 हजार रुपये बरामद किया गया है. घटना की जानकारी एडीजी वाराणसी पियूष मोर्डिया और एसपी आकाश पटेल ने घटना स्थल का जायजा लिया. आसपास के लोंगो ने बताया कि बिहार के सासाराम की महिला को जीवक अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

आरोपी सुबह अस्पताल पहुंच कर ब्लडप्रेशर की जांच कराने के लिए पर्ची बनवाया है. जिस पर अपना नाम वीरेंद्र दर्ज करवाया है. अस्पताल सूत्रों के अनुसार जांच में उसकी बीपी सामान्य थी. इसके बाद आरोपित ऊपर जाकर पैर में फैक्चर का इलाज करवा रही महिला पर दोनों हाथ से असलहा निकालकर गोली चला दी. पुल‍िस आरोप‍ित से पूछताछ कर वारदात के बारे में पड़ताल कर रही है.


The Hindi Post
error: Content is protected !!