दबंगो ने महिला को जिंदा जलाया, चीखती-चिल्लाती रही वो, लोग इधर-उधर भागे, कुछ बनाने लगे वीडियो

Fire (1)

सांकेतिक तस्वीर (क्रेडिट: आईएएनएस)

The Hindi Post

झारखंड राज्य के बोकारो में बुधवार को एक महिला पर डीजल छिड़ककर उसको आग के हवाले कर दिया गया था. इस महिला की आज मौत हो गई. जमीन से जुड़े विवाद के कारण महिला के साथ यह हैवानियत की गई.

जब महिला को आग लगाई गई तो कुछ लोगों ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला को आग की लपटों में घिरा देखा जा सकता है.

मृतक महिला का नाम अनीशा परवीन है. अनीशा ने इलाज के दौरान गुरुवार को दम तोड़ दिया.

गुरुवार सुबह महिला की मौत की सूचना मिलते ही इलाके में तनाव फैल गया है. पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है. महिला का पुत्र जहां मां को हमलावरों द्वारा जलाए जाने का आरोप लगा रहा है, वहीं वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस का कहना है कि महिला खुद से आग लगाती दिख रही है.

बोकारो के एसपी प्रियदर्शी आलोक ने कहा कि घटना का सच क्या है, इसके लिए जांच की जा रही है. मामला पारिवारिक एवं जमीन विवाद से जुड़ा है. थाने में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

महिला के पुत्र मुजाब अली के मुताबिक बुधवार दोपहर 15-20 लोगों ने घर पर हमला किया. इनमें कुछ महिलाएं भी थी. वे मकान खाली कराने का दबाव डाल रहे थे.

पुत्र मुजाब अली ने मां को बचाने की कोशिश की. उसके भी दोनों हाथ झुलस गए हैं. महिला को पहले सदर अस्पताल ले जाया गया था. वहां बर्न यूनिट की व्यवस्था नहीं होने के चलते उन्हें बोकारो जनरल अस्पताल रेफर किया गया था, जहां बुधवार देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!