स्टेशन पर ट्रेन रोकना भूल गया ड्राइवर, यात्री रह गए हैरान, याद आया तो ट्रेन को आधा किलोमीटर वापस लाया

Train-IANS

आईएएनएस फाइल फोटो

The Hindi Post

बिहार के सारण से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. हुआ यह कि एक ट्रेन को मांझी हाल्ट स्टेशन पर रुकना था. पर पता नहीं ट्रेन ड्राइवर किस मूड में था. उसने ट्रेन को मांझी हाल्ट स्टेशन पर रोका नहीं और आगे बढ़ गया. जब ट्रेन स्टेशन पर नहीं रुकी तो यात्री हैरान रह गए.

कुछ आगे जाने के बाद, ट्रेन के ड्राइवर को अहसास हुआ कि उससे गलती हो गई है. इसके बाद उसने ट्रेन को मांझी रेल पुल पर बीचोंबीच रोक दिया. यह वाकया है बुधवार शाम का. जब ट्रेन को मांझी रेल पुल पर रोका गया तो उस समय अंधेरा था. यात्री हैरान थे कि यह क्या हो रहा है. जिनको मांझी हाल्ट स्टेशन पर उतरना था वो बीच अधर में लटक गए थे.

हालांकि, लगभग 20 मिनट रुकने के बाद ट्रेन पुनः पीछे आकर मांझी हाल्ट स्टेशन के समीप रुकी. तब जाकर वहां खड़े यात्री ट्रेन में सवार हुए और जिनको उतरना था वो उतर सके. इसके बाद ट्रेन सात बजकर 25 मिनट पर मांझी से लखनऊ के लिए रवाना हुई.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक चालक ट्रेन को मांझी रेलवे हाल्ट पर रोकना भूल गया था. बाद में उसने ट्रेन को वही रोक दिया था जहां से वो गुजर रही थी. इसके बाल भूल का सुधार किया गया. ट्रेन को वापस स्टेशन पर लाया गया. ट्रेन लगभग आधा किमी पीछे आई और तब जाकर यात्री उतर सके और जिनको आगे जाना था वो उसमें सवार हो सके. इसके बाद ट्रेन अपने गंतब्य के लिए रवाना हुई.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post
error: Content is protected !!