UP: छेड़छाड़ का विरोध करने पर घर में घुसकर पीटा, महिला के कपड़े फाड़े, 13 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)
आगरा (उप्र) | उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में छेड़खानी का विरोध करने पर कुछ पुरुषों ने एक 30 वर्षीय महिला को कथित तौर पर पीटा और उसे निर्वस्त्र कर दिया.
दर्ज की गई प्राथमिकी के अनुसार, दो पुरुषों ने पिछले हफ्ते महिला के साथ छेड़खानी की थी. इसका महिला ने विरोध किया था.
महिला का विरोध करना भारी पड़ गया. दोनों पुरुषों ने अपने 11 अन्य साथियों के साथ मिलकर महिला और उसके परिवार के साथ मारपीट की. सभी बदमाश लाठी-डंडो लिए हुए थे. सभी महिला के घर में घुस गए और उसको निर्वस्त्र कर दिया.
महिला ने कहा कि आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है.
ताजगंज थाने में 13 आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
एसएचओ राज कुमार ने कहा, सभी आरोपी फरार हैं, उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.
By IANS
