स्विगी एजेंट ने महिला को लिखा ‘आपकी बहुत याद आ रही है’, मैसेज वायरल

Swiggy

सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

नई दिल्ली | एक महिला ने स्विगी से किराना का सामान मंगवाया. सामान घर तक पहुंच गया, उसके बाद स्विगी एजेंट ने महिला को ‘आपकी बहुत याद आ रही है’ जैसे मैसेज भेज दिए. जिसे महिला ने साझा किया है.

डिलीवरी कर्मचारी ने प्राप्थि नाम की महिला को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजना शुरू कर दिया. उसने मैसेज में लिखा, “आपकी बहुत याद आ रही है”. महिला ने अपने ट्विटर हैंडल पर दावा किया कि उसने स्विगी की सहायता टीम से इस बारे में शिकायत दर्ज करवाई है.

अन्य बातों के अलावा, डिलीवरी एजेंट ने उसे ‘मिस यू लॉट’ (Miss You A Lot) और ‘नाइस योर ब्यूटी, नाइस योर एटीट्यूट’ (Nice your beauty, nice your behaviour) जैसे अजीब संदेश भेजने शुरू कर दिए.

Swiggy Delivery Boy (1)

प्राप्थि ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, “मुझे यकीन है कि यहां की ज्यादातर महिलाएं इस बात को समझ सकती है. मुझे मंगलवार रात स्विगी इंस्टामार्ट से किराने (grocery) की डिलीवरी मिली थी.”

उन्होंने कहा, “डिलीवरी बॉय ने मुझे आज व्हाट्सएप पर गलत मैसेज भेजे. यह न पहली बार था, और न आखिरी बार होगा…”

प्राप्थि ने आगे कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को जब उठाया तो स्विगी की ग्राहक सहायता टीम ने ठीक से जवाब नहीं दिया.

हालांकि, बाद में एक पोस्ट में उन्होंने बताया कि एस्केलेशन टीम और सीईओ के कार्यालय ने उनसे संपर्क किया था.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!