पत्नी के थप्पड़ मारने से आग-बबूला पति ने की उसकी हत्या
प्रतीकात्मक इमेज
नई दिल्ली | दिल्ली पुलिस ने एक 47 वर्षीय शख्स को अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. दरअसल पति-पत्नी की किसी बात को लेकर बहस हो गई. इस जुबानी जंग के बीच में पत्नी में गुस्से में आकर पति को थप्पड़ मार दिया. इससे आग बबूला होकर पति ने पत्नी की हत्या कर दी.
आरोपी की पहचान विनोद कुमार दुबे के रूप में हुई है.
पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी दिल्ली) बेनिता मैरी जैकर (Benita Mary Jaiker) ने जानकारी देते हुए बताया कि फतेहपुर बेरी थाने में एक महिला की उसके पति द्वारा हत्या किए जाने की सूचना मिली. आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पता चला कि आरोपी ने अपनी पत्नी सोनाली दुबे की हत्या कर दी है.
तदनुसार, पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या की सजा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की और जांच शुरू की है.

जांच के दौरान पुलिस टीम का गठन किया गया जिसने फोन करने वाले और आसपास रहने वाले लोगों से आरोपी व्यक्ति के बारे में पूछताछ की.
सर्विलांस और टेक्निकल एनालिसिस के जरिए आरोपी शख्स की लोकेशन पता लगाई गई और उसको गिरफ्तार किया गया.
पूछताछ के दौरान, आरोपी विनोद कुमार दुबे ने खुलासा किया कि उन दोनों (पति और पत्नी) ने कल रात शराब पी थी और जब उसने उससे खाना लाने के लिए कहा, तो उसने खाना लाने से मना कर दिया.
उनके बीच कहासुनी हुई और पत्नी ने उसे थप्पड़ मार दिया. जिस पर वह नाराज हो गया और उसने अपनी पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला.
आईएएनएस
हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे
