लाइव रिपोर्टिंग के दौरान कैमरे के सामने हाथ हिलाने पर लड़के पर भड़की महिला पत्रकार, जड़ा जोरदार थप्पड़, वीडियो वायरल

Reporter slaps boy (1)
The Hindi Post

एक महिला पत्रकार लाइव रिपोर्टिंग कर रही थी। इस दौरान भीड़ में खड़ा एक लड़का कैमरे के सामने हाथ हिलाता हैं। इससे गुस्सा होकर महिला पत्रकार, लड़के को जोर का थप्पड़ जड़ देती हैं। पत्रकार का लड़के को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।

दरअसल, महिला रिपोर्टर सड़क पर लोगों से घिरी होती हैं और लाइव रिपोर्टिंग कर रही होती हैं। बताया जा रहा है कि यह लाइव रिपोर्टिंग बकरीद के दिन (10 जुलाई) हो रही थी और यह वीडियो पाकिस्तान का हैं। महिला रिपोर्टर को यह लड़का लाइव रिपोर्टिंग करते समय डिस्टर्ब करता है। इससे महिला तमतमा जाती हैं और लड़के को एक थप्पड़ मार देती हैं।

यह वीडियो 11 जुलाई को ट्विटर पर साझा किया गया था। तक से इस वीडियो को पांच लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका हैं।

इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया भी आ रही हैं। लोग लड़के और महिला रिपोर्टर दोनों के साथ खड़े दिख रहे हैं। कोई कह रहा है कि महिला रिपोर्टर को थप्पड़ नहीं मारना चाहिए था तो कोई बोल रहा है कि महिला की गलती नहीं है क्योंकि लड़का ही फालतू मे कैमरे के आगे हाथ चला रहा था।

यहां देखे वीडियो  –

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!