प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन के सार्वजनिक शौचालय के अंदर महिला से दुष्कर्म, केस दर्ज

Molestation Rape Abuse Depositphotos_99752186_S (1) (1)

सांकेतिक फोटो | (फोटो क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

प्रतापगढ़ (यूपी) | यूपी के प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन के पार्किंग स्टैंड के बाहर शौचालय में एक 20 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच की जा रही है।

थाना प्रभारी (एसएचओ), कोतवाली, आर.एन. राय ने कहा कि महिला शनिवार को अपने पति के साथ अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन में सवार होने का इंतजार कर रही थी। हालांकि, उसका पति कुछ खाना खरीदने के लिए बाहर गया था।

एसएचओ ने संवाददाताओं से कहा, “कुछ समय बाद, पीड़िता पास के एक शौचालय में गई, लेकिन वह खली नहीं था इसलिए वह लौट आई और टिकट काउंटर के पास बैठ गई।”

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस बीच आरोपी वहां आया और उसने पीड़िता से पूछा, जो चिंतित दिख रही थी, क्या उसे किसी मदद की जरूरत है। पीड़िता ने आरोपी को बताया कि वह वॉशरूम ढूंढ रही है।

इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को दूसरे वॉशरूम की चाबी दी और उसे इस्तेमाल करने को कहा।

एसएचओ ने कहा, “महिला ने चाबी ली और जैसे ही उसने शौचालय के दरवाजे का ताला खोला, आरोपी भी शौचालय के अंदर घुस गया और उसे अंदर से बंद कर दिया। फिर उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की चीख सुनकर कुछ स्थानीय लोग दौड़े मदद की और आरोपी भाग गया।”

दुष्कर्म के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!