वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मियों को स्कॉर्पियों वाले ने रौंदा, महिला कॉन्स्टेबल की मौत

Patna Accident Collage June 11 (1) (1)
The Hindi Post

पटना में चेकिंग के दौरान कार ने कई पुलिसकर्मियों को रौंद डाला. इस घटनाक्रम में एक महिला पुलिसकर्मी की मौत हो गई. वहीं, दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. दोनों का इलाज अस्पताल में जारी है. बुधवार देर रात अटल पथ पर पटना पुलिस गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी. तभी भारतीय जनता पार्टी की झंडा लगी एक स्कार्पियो कार वहां पहुंची और कई पुलिस कर्मियों को टक्कर मार दी.

वाहन चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों ने स्कार्पियो कार को रोकने का इशार किया, लेकिन कार ड्राइवर ने चेकिंग में सहयोग करने की जगह पुलिसकर्मियों पर ही गाड़ी चढ़ा दी. जिससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई थी. टक्कर लगने के बाद ड्यूटी पर मौजूद एसके पुरी थाने के तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए. घायल एसआई दीपक मणि, एएसआई अवधेश कुमार और महिला कांस्टेबल कोमल को गंभीर चोटें आई.

उन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद कांस्टेबल कोमल को मृत घोषित कर दिया. वहीं, सब इंस्पेक्टर और सहायक सब इंस्पेक्टर की हालत गंभीर है. उनका इलाज चल रहा है. टक्कर मारने के बाद स्कार्पियो सवार ने वहां से भागने की कोशिश की और इसी क्रम में कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पटना एसएसपी अवकाश कुमार मौके पर पहुंचे. मामले में टक्कर मारने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. इस घटना के बाद अब राज्य की राजनीति भी गरमा गई है. आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने पटना में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में अपराधीराज कायम हो गया है. वर्दी वाले भी अब यहां सुरक्षित नहीं है. बिहार का ये हाल है.


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!