यूक्रेन की महिला सांसद कीरा रुदिक ने अपने देश की रक्षा के लिए उठाया हथियार, शेयर की तस्वीर

Kira Rudik

Photo: Twitter@kiraincongress

The Hindi Post

अपने देश पर हुए रुसी आक्रमण का जवाब यूक्रेन की सेना देने में पूरी ताकत से लगी हुई है. रुसी सेना लगातार यूक्रेन के अंदर आते जा रहे है. ऐसे में यूक्रेन की सेना के साथ-साथ अब वहां के सांसदों और लोगों ने भी कमर कस ली है.

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने भी दो टूक कह दिया है कि वह डटे रहेंगे और देश छोड़ कर नहीं जायेंगे.


यह भी पढ़े – यूक्रेन के राष्ट्रपति ने यूरोपीय संघ के नेताओं को दी चेतावनी, कहा- ‘यह आखिरी बार हो सकता है जब आप मुझे जिंदा देखेंगे’


ऐसे में यूक्रेन की सांसद कीरा रुदिक ने भी रुसी हमले से अपने देश की रक्षा के लिए हथियार उठा लिया है. उन्होंने अपनी एक तस्वीर ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा कि, “मैं कलाश्निकोव (एक तरह की आधुनिक राइफल) चलाना सीख रही हूँ और हथियार उठाने के लिए तैयारी कर रही हूँ.”

उन्होंने आगे लिखा कि हमारी महिलाएं हमारी मिटटी की उसी तरह रक्षा करेंगी जैसे हमारे पुरुष करते है.

कीरा रुदिक की हथियार उठाए यह फोटो अब खूब वायरल हो रही है. लोग सोशल मीडिया पर उनकी हिम्मत और जज़्बे को सलाम कर रहे है. लोग रूस के यूक्रेन पर हमले की निंदा भी कर रहे है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!