महिला आईएएस के पति होटल में थे विदेशी महिला के साथ, मना रहे थे रंगरलियां, पुलिस ने धरा

Police (3)

सांकेतिक तस्वीर (फोटो: आईएएनएस)

The Hindi Post

पंजाब के लुधियाना में एक महिला IAS अधिकारी के पति को पुलिस ने पकड़ा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, IAS अधिकारी के पति एक होटल में विदेशी महिला के साथ रंगरलियां मना रहे थे. पुलिस ने जब होटल में रेड की तो उनको पकड़ लिया. अब इस बात की चर्चा हर तरफ हो रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लुधियाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अनैतिक तस्करी (रोकथाम) अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस इस मामले की जांच की जा रही है.

मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि सराभा नगर के एक होटल में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा है. यहां अक्सर कुछ लोग देशी-विदेशी लड़कियों के साथ आते-जाते देखे जाते हैं.

यह भी जानकारी पुलिस को मिली कि नकली आईडी पर लोगों को कमरे किराए पर दिए जाते हैं. बीते शुक्रवार को भी स्थानीय लोगों से पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग होटल में विदेशी लड़की के साथ दाखिल हुए हैं.

इसके बाद पुलिस ने देर रात लुधियान के पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के गेट के सामने स्थित इस होटल में छापा डाल दिया. यहां पुलिस ने दो पुरुष – और दो महिला को रंगे हाथ रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ लिया गया.

अब पूछताछ हुई तो पुलिस के होश उड़ गए. पता चला कि एक पुरुष की पत्नी पंजाब में IAS अफसर हैं.

इसके बाद पुलिस ने उनको फोन करके इस मामले की सूचना IAS अधिकारी को दी. जानकारी के मुताबिक, अधिकारी ने पुलिस को पति के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए कहा जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!