UP में भीषण सड़क हादसा, डंपर ने ऑटो को मारी टक्कर, पांच की मौत
यूपी के चित्रकूट में मंगलवार को एक हादसा हो गया. यहां तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में पांच लोगों की मौत जबकि तीन लोगों को गंभीर चोटें आई है.
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के कपसेठी-अमानपुर नेशनल हाईवे पर यह हादसा हुआ है.
यहां कर्वी स्टेशन की तरफ से रामघाट जा रही सवारियों से भरी ऑटो-रिक्शा को बेड़ी पुलिया की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी. इसमें ऑटो सवार युवती समेत पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
सुचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टेम हाउस पहुंचाया. वही घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.
पुलिस शवों की शिनाख्त करने में जुटी हुई है. मृतकों में तीन की पहचान हो गई है.
बताया जा रहा है कि मृतक चित्रकूट दर्शन करने के लिए आए थे. इसी दौरान वे हादसे का शिकार हो गए. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
