PGI के ऑपरेशन थिएटर में लगी भीषण आग, एक महिला और एक बच्चे की मौत

Fire In PGI (1) (1)
The Hindi Post

लखनऊ | उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआईएमएस) के ओटी में सोमवार को आग लगने से ऑपरेशन के दौरान एक महिला मरीज की मौत हो गई.

इसी घटना में दिल की सर्जरी करा रहे एक बच्चे की भी मौत हो गई.

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, OT के मॉनिटर में स्पार्क होने से आग लगी जो वर्क स्टेशन तक फैल गई. आग की लपटों को बुझाने के लिए फायर और हाइड्रेंट सिस्टम का उपयोग किया गया. साथ ही अन्य मरीजों को पोस्ट ऑपरेटिव आईसीयू में शिफ्ट किया गया.

यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, जिनके पास स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा है, ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को घटना से प्रभावित मरीजों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है.

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!