बाड़े में सफाई करने गए कर्मचारी को हिप्पो ने उतारा मौत के घाट

hippopotamus-gbad35a80e_640 (1)

सांकेतिक फोटो (पिक्साबे)

The Hindi Post

लखनऊ के चिड़ियाघर में सोमवार को दर्दनाक घटना घट गई. दरअसल, कानपुर से आए एक दरियाई घोड़े (हिप्पो) ने कर्मचारी की जान ले ली.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक का नाम सूरज है. सूरज जू का पुराना कर्मचारी हैं. वह पिछले 12 साल से चिड़ियाघर में काम कर रहा था.

चिड़ियाघर के कर्मचारियों के मुताबिक, सूरज दरियाई घोड़े के बाड़े की देखभाल करता था. सोमवार को जब सूरज बाड़े में सफाई करने घुसा तो दरियाई घोड़े ने हमला कर उसे मार डाला. इस घटना से सूरज के परिवार के लोग सदमे में हैं. उनका रो-रो कर बुरा हाल हैं.

इसने पहले लखनऊ चिड़ियाघर के एक अन्य कर्मचारी जिसका नाम राजू हैं उस पर हिप्पो ने हमला किया था. इस कारन राजू घायल हो गया था. उसका अस्पातल में इलाज चल रहा है.

वही दरियाई घोड़े के बारे में जानकारी निकल कर सामने आई हैं कि उसे कुछ दिन पहले ही कानपुर चिड़ियाघर से लखनऊ प्राणी उद्यान लाया गया था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!