कोर्ट रूम में ‘काला जादू’ ! 65 साल की महिला ने जज की कुर्सी पर किया टोटका, हुई गिरफ्तार, सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई पूरी घटना
सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)
कोर्ट रूम में ‘काला जादू’ ! 65 साल की महिला ने जज की कुर्सी पर किया टोटका, हुई गिरफ्तार, सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई पूरी घटना
अपने हक में फैसला पाने के लिए जजों को रिश्वत देने की कोशिश जैसे कई मामले सामने आए हैं. अब कर्नाटक में एक महिला ने फैसले पर असर डालने के लिए सारी हदें पार कर दीं. खबर है कि उसने भरी अदालत में न्यायाधीश की कुर्सी पर टोटका करने की कोशिश की. उसकी पूरी करतूत सीसीटीवी में कैद हो ग, जिसके बाद उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. आइए, पूरे मामले को विस्तार से समझते हैं.
घटना दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक के चिकबल्लापुर की है. पुलिस ने अतिरिक्त वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश की कुर्सी पर टोटका करने के आरोप में 65 वर्षीय महिला मंजुला को गिरफ्तार किया है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और कथित काला जादू करने की पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई.
న్యాయమూర్తి పైనే చేతబడి చేసిన మహిళ..
న్యాయమూర్తి లేని సమయంలో ఆయన కుర్చీపై మంత్రించిన ఆవాలు చల్లిన మహిళ..😂🥱
సీసీ ఫుటేజ్ ఆధారంగా గుర్తించి అరెస్ట్ చేసిన పోలీసులు..
కర్ణాటక లోని చికబళ్లపుర లో ఘటన. pic.twitter.com/Yw2qD5YbvB
— Sameer.. Shaikh (@BismillahSamee2) July 14, 2026
एएनआई के अनुसार, पुलिस का कहना है कि मामला दो दिन पहले रिकॉर्ड हुए सीसीटीवी फुटेज के जरिए सामने आया. रिकॉर्डिंग में महिला कोर्टरूम में कुछ करती हुई दिखाई दे रही थी. एक अधिकारी ने कहा, “फुटेज में नजर आ रहा है कि महिला ने दो दिन पहले जज की कुर्सी पर सफेद सरसों के दाने फेंके थे.”
पुलिस ने कोर्ट की मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नेत्रा की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की. इसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई. पुलिस ने कुछ ही समय में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, पूछताछ के दौरान महिला ने पुलिस को क्या बताया है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है.
पुलिस ने बताया कि Karnataka Prevention and Eradication of Inhuman Evil Practices and Black Magic Act, 2017 के तहत महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार, कोर्ट ने महिला को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जांचकर्ताओं को संदेह है कि महिला ने एक दीवानी मामले में मुकदमे का रुख अपने पक्ष में मोड़ने के मकसद से यह सब किया था. कहा जा रहा है कि महिला इस केस से कथित तौर पर जुड़ी हुई है. हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है और मामले की जांच जारी है. महिला ने किस मामले को लेकर जादू-टोना करने की कोशिश की, यह भी अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है.
