श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए पूर्व आईपीएस अधिकारी ने किया आवेदन

Ram Mandir Ayodhya IANS (1) (1)

फोटो क्रेडिट : आईएएनएस

The Hindi Post

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए पूर्व आईपीएस अधिकारी ने किया आवेदन

 

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ ठाकुर के आवेदन ने प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज कर दी है. हाल ही में सामने आए चढ़ावा चोरी विवाद और महासचिव चंपत राय सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों के इस्तीफों के बाद ट्रस्ट – मंदिर प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही लाने के लिए बड़े बदलावों की तैयारी में है. इसी कड़ी में देश भर के योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.

ट्रस्ट द्वारा जारी पात्रता शर्तों के अनुसार, उम्मीदवार की आयु 50 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए. साथ ही किसी बड़े सरकारी विभाग, सार्वजनिक संगठन या संस्थान में न्यूनतम 20 वर्ष का प्रबंधकीय अनुभव और स्नातक की डिग्री अनिवार्य है. प्रशासनिक योग्यताओं के अलावा, उम्मीदवार का ‘सनातनी हिंदू’ होना, नियमित पूजा-पाठ करना और हिंदी-अंग्रेजी भाषाओं का ज्ञान होना आवश्यक है. वैष्णव परंपरा से जुड़े राम भक्तों और किसी प्रतिष्ठित मंदिर या हिंदू धार्मिक संस्थान में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रह चुके सेवानिवृत्त अधिकारियों को चयन में विशेष प्राथमिकता दी जाएगी.

अमिताभ ठाकुर (फाइल फोटो | आईएएनएस)

प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए तीन सदस्यीय ‘सर्च कमेटी’ का गठन किया गया है जिसमें सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति प्रदीप कोहली, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकान्त चतुर्वेदी और शिरडी साईबाबा संस्थान ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष सुरेश हावड़े शामिल हैं. नियुक्त होने वाले CEO सीधे महासचिव को रिपोर्ट करेंगे जिनका वेतन आपसी बातचीत से तय होगा. इच्छुक उम्मीदवार 18 जुलाई की शाम 4 बजे तक ईमेल (searchcommittee.srjbt@gmail.com) के जरिए आवेदन कर सकते हैं.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!