क्या अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन बीएसपी की टिकट पर लड़ेगी मेयर का चुनाव?, मायावती ने दिया जवाब

Mayawati (1)

मायावती (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को एलान किया कि अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को टिकट नहीं मिलेगा. उन्होंने यह भी कहा कि अतीक के परिवार के किसी भी सदस्य को टिकट नहीं दिया जाएगा.

गौरतलब है कि बीएसपी में शामिल हुई शाइस्ता परवीन को लेकर चर्चा थी कि वह बीएसपी की टिकट पर मेयर का चुनाव लड़ सकती हैं. लेकिन उमेश पाल हत्याकांड में साजिशकर्ता के रूप में शाइस्ता का नाम आने के बाद बीएसपी की ओर से साफ कर दिया गया हैं कि उनको चुनाव नहीं लड़ाया जाएगा.

उमेश पाल हत्याकांड में नाम आने के बाद, शाइस्ता परवीन फरार चल रही हैं. पुलिस ने उन पर 50,000 रूपए का इनाम रखा हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!