दिल्ली से लंदन जा रही फ्लाइट में यात्री ने की क्रू के साथ हाथापाई, दो को आई चोट, विमान दिल्ली लौटा

Air India

Photo: IANS

The Hindi Post

एयर इंडिया की दिल्ली-लंदन फ्लाइट में हंगामे की खबर हैं. इस फ्लाइट में एक यात्री ने विमान के स्टाफ के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया. जब स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई तब पायलट विमान को दिल्ली वापस ले आए. इसके बाद यात्री को विमान से उतार दिया गया.

एयर इंडिया ने एक बयान में कहा, “एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI 111 दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद वापस लौट आई. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि एक यात्री बुरा व्यवहार कर रहा था. मौखिक और लिखित चेतावनियों के बावजूद यात्री ने बुरा बर्ताव करना बंद नहीं किया. उसने केबिन क्रू के सदस्यों के साथ हाथापाई की जिसमें दो को चोट आई हैं.”

एयर इंडिया ने कहा कि पायलट इन कमांड ने दिल्ली लौटने का फैसला किया और विमान के लैंड होने के बाद यात्री को सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया. उसके खिलाफ FIR दर्ज कराई गई हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!