मध्य प्रदेश में दोहराएंगे कर्नाटक, 150 सीट जीतेंगे : राहुल गांधी

Rahul Gandhi 2 (2) (1)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फोटो: आईएएनएस/अनुपम गौतम)

The Hindi Post

नई दिल्ली | कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि पार्टी ने कर्नाटक में जो किया उसे मध्य प्रदेश में दोहराया जाएगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस साल मध्य प्रदेश में 150 सीटें जीतेगी.

राहुल की यह टिप्पणी मध्य प्रदेश पर हुई एक बैठक के बाद आई. इस बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने की. बैठक में राहुल गांधी, पार्टी महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल, कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, जेपी अग्रवाल सहित कई नेता शामिल हुए.

मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “पार्टी नेताओं के साथ मध्य प्रदेश पर विस्तार से चर्चा हुई. हमने कर्नाटक में 136 सीटें जीती हैं और हमारा आकलन है कि हम मध्य प्रदेश में 150 सीटें जीतने जा रहे हैं. मध्य प्रदेश में, हम कर्नाटक दोहराएंगे और 150 सीटें जीतेंगे.”

इस बीच मध्य प्रदेश के प्रभारी जेपी अग्रवाल ने कहा कि सभी नेताओं ने एकजुट होकर विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है.

उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा को हराने के लिए चुनावी तैयारियों के संबंध में पार्टी नेताओं के साथ विस्तृत चर्चा की है.

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि पार्टी कर्नाटक की तरह कई योजनाओं की घोषणा करेगी और उन्होंने ऐसी योजनाओं की घोषणा करना शुरू भी कर दिया है.

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं.

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!