असम के मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी से कहा “अब कोर्ट में मिलेंगे”

Himanta Biswa Sarma IANS (1)

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

गुवाहाटी | असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है.

राहुल गांधी ने ट्विटर पर पूर्व कांग्रेसियों – गुलाम नबी आजाद, ज्योतिरादित्य सिंधिया, हिमंत बिस्वा सरमा, किरण रेड्डी और अनिल एंटनी को गौतम अडानी से जोड़ते हुए शनिवार को कहा, “सच्चाई छुपाते हैं, इसलिए रोज़ भटकाते हैं! सवाल वही है – अडानी की कंपनियों में ₹20,000 करोड़ बेनामी पैसे किसके हैं?”

राहुल के इस ट्वीट पर हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “यह हमारी शालीनता थी कि हमने आपसे कभी नहीं पूछा कि आपने बोफोर्स और नेशनल हेराल्ड घोटालों से अपराध की आय को कहां छुपाया है और आपने कैसे कई बार ओतावियो क्वात्रोची को भारतीय न्याय के शिकंजे से बचने दिया. अब हम अदालत में मिलेंगे.”

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!