J&K: केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे

Kiren Rijiju escapes unhurt after truck hits his car in J&K (1)
The Hindi Post

केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू शनिवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए. उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी. यह घटना जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में हुई. सड़क दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

पर इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. आनन-फानन में सुरक्षाकर्मियों ने केंद्रीय मंत्री को कार से उतारकर दूसरी गाड़ी में बैठाया और वहां से रवाना किया.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!