क्या भारत में लगेगा लॉकडाउन ? केंद्र सरकार ने दिया जवाब

hardeep puri

फोटो क्रेडिट : आईएएनएस

The Hindi Post

क्या भारत में लगेगा लॉकडाउन ? केंद्र सरकार ने दिया जवाब

 

अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के मद्देनजर देश में संभावित लॉकडाउन की तमाम बातों को केंद्र सरकार को सिरे से खारिज कर दिया है. इन खबरों को पूरी तरह निराधार और भ्रामक बताते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्पष्ट किया कि सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है.

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत में लॉकडाउन की अफवाहें पूरी तरह से झूठी हैं. उन्होंने कहा, “मैं यह साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि भारत सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है. ऐसी स्थिति में अफवाहें फैलाने और घबराहट पैदा करने की कोशिशें गैर-जिम्मेदाराना और नुकसानदेह हैं.”

केंद्रीय मंत्री ने लिखा, “वैश्विक स्थिति अभी भी अनिश्चित बनी हुई है, और हम ऊर्जा, सप्लाई चेन और जरुरी वस्तुओं से जुड़े हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि देश में ईंधन, ऊर्जा और अन्य आवश्यक चीजों की आपूर्ति बिना किसी रुकावट के जारी रहे. हर संभावित चुनौती से निपटने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं. भारत ने पहले भी वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच अपनी मजबूती दिखाई है, और आगे भी हम समय पर, सक्रिय और समन्वित तरीके से कदम उठाते रहेंगे.”

उन्होंने आगे लिखा, “लॉकडाउन को लेकर फैल रही अफवाहें पूरी तरह गलत हैं. मैं स्पष्ट करना चाहता हूँ कि सरकार के स्तर पर ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है. ऐसे समय में जरुरी है कि हम सभी शांत, जिम्मेदार और एकजुट रहें. इस तरह की स्थिति में अफवाह फैलाना और बेवजह डर का माहौल बनाना गैर-जिम्मेदाराना और हानिकारक है.”

 

Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!