यूपी में किसकी बनने जा रही सरकार के सवाल पर बृजभूषण शरण सिंह बोले – “झूठ बोल दें क्या…”, ऐसा क्यों बोले भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद ?

Brij Bhushan Sharan Singh (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

यूपी में किसकी बनने जा रही सरकार के सवाल पर बृजभूषण शरण सिंह बोले – “झूठ बोल दें क्या…”, ऐसा क्यों बोले भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद ?

 

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बेबाक बयान दिया है. एबीपी न्यूज को दिए इंटरव्यू में उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार राज्य में एकतरफा चुनाव नहीं होगा, बल्कि कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा.

जब उनसे पूछा गया कि क्या योगी आदित्यनाथ तीसरी बार वापसी करेंगे या अखिलेश यादव बाजी मारेंगे, तो बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, “इस बार लड़ाई है. 10 साल से योगी जी की सरकार है.” जब एंकर ने उनको याद दिलाया कि वह भाजपा नेता है तो उन्होंने पलटकर कहा, “तो क्या मैं झूठ बोलूं? इस बार टफ फाइट रहेगी.”

राम मंदिर चढ़ावा विवाद और विपक्ष पर निशाना

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर बोलते हुए बृजभूषण ने दावा किया कि इस मामले से अखिलेश यादव को कोई चुनावी फायदा नहीं होगा. चुनाव में मुख्य मुद्दा सरकार का कामकाज ही रहेगा.

उन्होंने संसद में भगवा पहनकर साधु-संतों को चोरी में संलिप्त दिखाए जाने के विरोध प्रदर्शन की तीखी आलोचना की. उन्होंने स्पष्ट किया कि चोरी में किसी पुजारी या साधु का नाम नहीं है, बल्कि बैंक कर्मचारी और व्यवस्था संभालने वाले लोग शामिल थे. उन्होंने कहा कि भगवा को बेवजह बदनाम करने से अयोध्या के साधु-संतों में भारी नाराजगी है और विपक्ष का यह पैंतरा अब उन पर ही उल्टा पड़ रहा है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!