इस विश्वविद्यालय के छात्रों ने दीक्षांत समारोह में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत को बुलाने का किया विरोध

Justice Suryakant (2) (1)

CJI सूर्यकांत (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

इस विश्वविद्यालय के छात्रों ने दीक्षांत समारोह में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत को बुलाने का किया विरोध

 

नेशनल एकेडमी ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च (NALSAR) यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों ने देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत को वर्ष 2026 के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के फैसले का विरोध किया है. उन्होंने सीजेआई सूर्यकांत द्वारा अतीत में युवाओं को कथित तौर पर कॉकरोच कहने और अन्य बयानों का जिक्र करते हुए यह आपत्ति दर्ज की है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2026 बैच के विद्यार्थियों ने कुलपति, कुलसचिव और संकाय सदस्यों को पत्र लिखकर इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की है.

छात्रों ने अपने पत्र में CJI द्वारा अतीत में की गई कथित टिप्पणियों—जैसे भारतीय युवाओं की तुलना ‘कॉकरोच’ से करने, जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन पर दिए गए कथित बयान और पुलिस बर्बरता के वीडियो पर असंवेदनशीलता जताने का हवाला दिया है. छात्रों का कहना है कि ऐसे में CJI के हाथों डिग्री प्राप्त करना उनकी अकादमिक और भावनात्मक गरिमा के अनुकूल नहीं है. हालांकि, इन विवादित टिप्पणियों पर CJI सूर्यकांत पहले ही स्पष्टीकरण दे चुके हैं कि मीडिया में उनके बयानों को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया गया था.

पत्र में छात्रों ने तर्क दिया कि वर्तमान परिस्थितियों में मुख्य न्यायाधीश को आमंत्रित करना संवैधानिक जवाबदेही और अकादमिक स्वतंत्रता के मूल्यों के विपरीत होगा. उन्होंने प्रशासन से इस अपील को पूरे स्नातक समूह की साझी चिंता के रूप में देखने का अनुरोध किया है.

गौरतलब है कि यह कार्यक्रम अगस्त माह में आयोजित होना प्रस्तावित था लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभी तक न तो किसी तिथि की घोषणा की है और न ही तैयारियों की शुरुआत की है. परीक्षाओं के चलते इस महीने समारोह का आयोजन होना अनिश्चित माना जा रहा है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!