कौन हैं शाहरूख की मैनेजर पूजा जो 8 अक्टूबर को आर्यन की जमानत पर सुनवाई के दौरान अदालत में मौजूद थी?

Pooja Dadlani

पूजा डडलानी, शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन के साथ (फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम | पूजा डडलानी)

The Hindi Post

मुंबई | शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 3 अक्टूबर को एक क्रूज जहाज पर छापेमारी के दौरान हिरासत में लिया था और बाद मैं उसकी गिरफ़्तारी हो गई थी, जिसके बाद से  बॉलीवुड सुपरस्टार की मैनेजर पूजा ददलानी कथित तौर पर आर्यन और खान परिवार के बीच एक मध्यस्थ के रूप में काम कर रही हैं। शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी अब सार्वजनिक तौर पर बेहद कम नजर आ रहे हैं। पूजा, जो 2012 से सुपरस्टार की मैनेजर रही है, उसको कई बार देखा गया है। इतना ही नहीं, वह 8 अक्टूबर को आर्यन की जमानत पर सुनवाई के दौरान अदालत के अंदर मौजूद थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब कोर्ट ने जमानत खारिज कर दी तो वह इमोशनल भी हो गईं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा, जो नौ साल से सुपरस्टार की प्रबंधक है, उनको अक्सर मुंबई में अभिनेता के घर मन्नत में आयोजित अंतरंग समारोहों, उत्सव समारोहों और पार्टियों में भाग लेते देखा जाता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूजा शाहरुख के ब्रांड एंडोर्समेंट, उनकी क्रिकेट टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और अन्य बिजनेस से जुड़ी गतिविधियों को भी देखती हैं। एक रिपोर्ट का दावा है कि उनकी कुल संपत्ति लगभग 45 करोड़ रुपये है।

आर्यन को अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा के साथ, एक लक्जरी क्रूज जहाज पर कथित तौर पर एक रेव पार्टी आयोजित करने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा हिरासत में लिया गया था और अंतत: गिरफ्तार कर लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आर्यन को आर्थर रोड सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।

आर्यन के वकील सतीश मानेशिंदे सोमवार को सत्र अदालत में जमानत याचिका दायर कर सकते हैं, तब तक आरोपी को जेल में ही रहना होगा।

2 अक्टूबर को हाई-ड्रामा रेव पार्टी छापे में, एनसीबी ने कहा था कि उसने आरोपियों से 13 ग्राम कोकीन, 21 ग्राम चरस, 5 ग्राम एमडी और 22 एमडीएमए गोलियां जैसी दवाएं बरामद कीं।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!