आर्यन की जमानत अर्जी खारिज होने पर फूट-फूट कर रोईं मां गौरी खान

Gauri Khan Sobbing
The Hindi Post

मुंबई | सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के लिए यह सबसे ज़्यादा दिल तोड़ने वाले पलों में से एक रहा होगा, जब उन्हें अपने बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज होने का पता चला। वायरल हुए एक वीडियो में गौरी कोर्ट के बाहर फूट-फूट कर रोती नजर आ रही हैं।

मुंबई कोर्ट के बाहर बनाए गए वीडियो में गौरी खान नजर आ रही हैं, जहां अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट आर.एम. नेर्लिकर ने जमानत याचिका खारिज कर दी थी। वह अपनी कार में बैठती है और फूट-फूट कर रोने लगती है।

आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे सोमवार को सेशन सत्र अदालत में जमानत याचिका दायर कर सकते हैं। तब तक आरोपी को जेल में ही रहना होगा।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!