कौन है नायब सिंह सैनी जो बने हरियाणा के नए मुख्यमंत्री?

Nayab Singh Saini to be next CM of Haryana

Photo X/Nayab Saini

The Hindi Post

नायब सिंह सैनी के रूप में हरियाणा को अपना नया CM मिल चुका है. हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मंगलवार शाम को उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.

54 वर्षीय नायब सिंह सैनी हरियाणा के कुरुक्षेत्र से सांसद हैं. वह ओबीसी समुदाय से हैं. उन्हें पिछले साल अक्टूबर में भाजपा की हरियाणा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था.

उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1996 में की थी. वह भाजपा में शामिल हो गए थे. साल 2002 में सैनी भाजपा युवा विंग के अंबाला के जिला महासचिव बने थे. फिर 2005 में वह अंबाला के जिला अध्यक्ष बने थे.

वह 2014 में नारायणगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए थे और 2016 में हरियाणा सरकार में मंत्री बने थे.

2019 के लोकसभा चुनावों में, नायब सैनी कुरुक्षेत्र लोक सभा क्षेत्र से विजयी हुए थे. उन्होंने कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 3.83 लाख से अधिक मतों के भारी अंतर से हराया था.

वह मनोहर लाल खट्टर के भरोसेमंद सहयोगी के रूप में जाने जाते है. सैनी 2014 में विधायक बने थे. वो हरियाणा की राजनीति में सक्रिय थे. वह अपने युवा दिनों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य भी थे.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!