कौन है लखनऊ में तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाला 70 साल का लल्लन खान?

Lucknow (2)
The Hindi Post

शुक्रवार (02 फरवरी) को लखनऊ का मलिहाबाद इलाका तीहरे हत्याकांड से दहल उठा. दिनदहाड़े घर में घुस कर हत्या कर दी गई वो भी तीन लोगों की.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जमीन को कब्जाने में हुई दबंगई के चलते तीन लोगों की हत्या कर दी गई. मृतकों में एक महिला भी शामिल हैं.

इस घटना के पीछे जो सबसे बुजुर्ग शख्स मुख्य आरोपी के तौर पर बताया जा रहा है वह लखनऊ का पुराना बदमाश हैं और कुख्यात अपराधी रहा है.

मृतकों में मां फरहीन, बेटे हंजला और फरहीन के देवर ताज शामिल हैं. हत्या किसी और ने नहीं बल्कि फरहीन के सगे चचिया ससुर लल्लन खान और उसके बेटे ने अंजाम दिया.

इस हत्याकांड का सीसीटीवी सामने आया तो सीसीटीवी में एक 70 साल का बुजुर्ग राइफल चलाते नजर आया आ रहा है. बताया गया 70 साल का बुजुर्ग कोई और नहीं लखनऊ का पुराना हिस्ट्रीशीटर लल्लन खान है.

लल्लन खान लखनऊ के चौक ठाकुरगंज मलिहाबाद काकोरी इलाके का पुराना हिस्ट्रीशीटर है. 80 के दशक में लखनऊ में लल्लन खां की तूती बोलती थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं.

अब इस तिहरे हत्याकांड पुलिस गहनता से जांच में जुटी हुई हैं. पुलिस लल्लन खान और उसके बेटे को तलाश रही हैं. फिलहाल आरोपी फरार हैं. पुलिस पहले ही FIR दर्ज कर चुकी हैं.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!