कोर्ट में बहस करने के दौरान वकील को आया हार्ट अटैक, मौत

Heart Attack Depositphotos_12319653_S (1)

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो साभार: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

गोपालगंज | बिहार के गोपालगंज में शनिवार को कोर्ट में बहस के दौरान कथित तौर पर हार्ट अटैक आने से एक वकील (अधिवक्ता) की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि गोपालगंज न्यायालय में एक मुकदमे की पैरवी की दौरान एक वरिष्ठ अधिवक्ता को दिल का दौरा आया और उनकी मौत हो गई.

गोपालगंज बार एसोसिएशन के सचिव शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि अधिवक्ता दिलीप कुमार त्रिपाठी अन्य दिनों की तरह अदालत आए. इसके बाद वे अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चतुर्थ की अदालत में एक मुकदमे में पैरवी करने गए थे. मुकदमे की पैरवी के दौरान अचानक उन्हें चक्कर आया और वे कुर्सी पर बैठ गए. इसके बाद वे बेहोश हो गए. आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

चिकित्सकों का कहना है कि प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से ही मौत का मामला प्रतीत हो रहा है. मृतक अधिवक्ता कुचायकोट प्रखंड के बंगरा निवासी कामेश्वर तिवारी के पुत्र थे. इस घटना के बाद कोर्ट परिसर में मातम पसर गया. शोकाकुल सभी अधिवक्ताओं ने शनिवार को न्यायिक कार्य बंद रखा.

आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!