प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड लेते हुए सूर्यकुमार यादव बोले ‘लाओ भैया दो’, वीडियो वायरल

Suryakumar Yadav receives player of the match award Ind Vs Netherland T20 WC (1)

फोटो: सोशल मीडिया

The Hindi Post

T20 वर्ल्ड कप का दूसरा मुकाबला गुरुवार को भारत और नीदरलैंड के बीच खेला गया. यह गेम भारतीय टीम ने 56 रनों से जीत लिया.

इस मैच में पूरी टीम ने शानदार गेम खेला. कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव – तीनों ने अर्धशतक मारे. विराट ने सर्वाधिक 62 रन (44 गेंद) बनाए और नाबाद रहे. रोहित ने 53 रन (39 गेंद) बनाए. वही सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंदों में 51 रन ठोक डाले और नाबाद रहे.

इस बेहतरीन बैटिंग के लिए, सूर्यकुमार को प्लेयर ऑफ द मैच के लिए चुना गया. अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सूर्यकुमार यादव प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड लेते हुए ‘लाओ भैया दो’ कहते दिख रहे हैं.

वीडियो को पसंद किया जा रहा है. यहां देखे वीडियो – 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!