“अबे मुझे क्या दिखा रहा….” जब कैमरामैन पर भड़के रोहित शर्मा

Rohit Sharma (1) (1)

Photo: Social Media

The Hindi Post

भारत ने नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया है. टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रनों से मात दी है. इस मैच को जीत कर टीम इंडिया, सीरीज में 1-0 से आगे को हो गई है.

मैच की दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम सिर्फ 91 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई. कंगारू टीम को दूसरी पारी में कप्तान रोहित शर्मा का गुस्सा देखने को मिला.

भारत ने जब रिव्यू लिया उस समय कैमरामैन बड़ी स्क्रीन पर रोहित शर्मा को दिखा रहा था. भारतीय टीम उस समय रिप्ले का इंतजार कर रही थी. तभी रोहित ने गुस्से में कहा कि मुझे नहीं रिप्ले दिखाओ.

रोहित का ऐसे बोलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. क्रिकेट फैंस यह वीडियो पसंद आ रहा है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

The Hindi Post
error: Content is protected !!