बेटे पर बदमाशों ने की फायरिंग तो मां झाड़ू लेकर मारने दौड़ पड़ी, हमलावर भाग खड़े हुए, पूरी घटना का वीडियो आया सामने
हरियाणा के भिवानी में बीते मंगलवार को कुछ बदमाशों ने एक शख्स पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. जिस समय इस शख्स पर फायरिंग की गई वो अपने घर के पास खड़ा था.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुरानी रंजिश के चलते युवक पर गोली चलाई गई थी. कई राउंड फायरिंग हुई थी. इससे इलाके में दहशत फैल गई थी. पर जिस समय बदमाश फायरिंग कर रहे थे उसी समय एक महिला जिसके हाथ में झाड़ू था वो घर के बाहर निकल आई. यह महिला उस व्यक्ति की मां थी जिसको अपराधियों ने निशाना बनाया था.
इस घटना का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला हथियार बंद बदमाशों से भिड़ जाती है. महिला की बहादुरी देख कर सभी बदमाश मौके से भाग खड़े होते है. शायद उन्हें यकीन ही नहीं हुआ होगा कि कोई उनसे झाड़ू लेकर भिड़ सकता है. अब उस बहादुर महिला की हर तरफ चर्चा हो रही है.
Four to five miscreants riding on two bikes opened fire on a person standing outside his house in Bhiwani district of Haryana. pic.twitter.com/fzizPgQ57z
— Nikhil Choudhary (@NikhilCh_) November 27, 2023
वही जिस युवक को निशाना बना के फायरिंग की गई थी उसको तीन गोलियां लगी है. उसका नाम हरिकिशन उर्फ हरिया है. उसका इलाज चल रहा है. जो महिला बदमाशों से भिड़ी थी उनका नाम शकुंतला है और वह हरिया की मां है.
यह वारदात मंगलवार सुबह करीब 8 बजे की है. भिवानी की डाबर कॉलोनी में में बदमाशों ने युवक पर फायरिंग की थी. दो बाइक पर सवार चार युवक मौके पर पता पूछने के बहाने पहुंचे थे और इसके बाद उन्होंने हरिया को टारगेट पर लेते हुए फायरिंग कर दी थी.
बता दे कि हरिया को तीन गोलियां लगी है. पहले उसे आनन-फानन में सिविल अस्पताल ले जाया गया. लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया था. सूचना मिलते ही अनाज मंडी चौकी, सिटी थाना पुलिस और सीआईए टीम मौका-ए-वारदात यानी हरिया के घर पहुंची थी.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
