अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को वर्ल्ड कप मुकाबले में दी पटकनी तो जमकर नाचे इरफान पठान
Photo: X
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में सोमवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला. दरअसल, अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 8 विकेट से करारी शिकस्त देते हुए मैच अपने नाम कर लिया.
जीत के बाद खिलाड़ी खुशी से झूम उठे. पर सबसे खास बात यह रही कि भारत के पूर्व स्टार ऑलराउंडर और कमेंटेटर इरफान पठान भी जमकर नाचे. वह राशिद खान के साथ खुशी में कदम थिरकाते नजर आए. इरफान का ये रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है.
इरफान ने खुद ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा – और मैंने अपना वादा पूरा किया. राशिद खान ने मुझसे कहा कि वे फिर से जीतेंगे और मैंने उनसे कहा कि मैं फिर से डांस करूंगा.
इरफान इस वीडियो में अफगानी सॉन्ग पर कदम थिरकाते नजर आ रहे हैं. इरफान का ये रिएक्शन फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है.
Gautam Gambhir displays more class than you, Cheap Irfan.#IrfanPathan #AFGvPAK #PAKvsAFG
— Adnan Rajput (@BeczItsRajput) October 23, 2023
Congratulations My homeland Afghanistan 🇦🇫 #BabarAzam𓃵 #IrfanPathan #RIPMuhammadYousuf #PakistanCricketTeam pic.twitter.com/tstmpjkliz
— Brother BeastX 🎗️🗿🇦🇫 (@Yaseenkhan7864) October 23, 2023
इससे पहले अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हराया था. तबसे उनके हौंसले बुलंद थे. अब पाकिस्तान को हरा के जोश हाई है.
मैच की बात की जाए तो पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 282 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने पहले विकेट के लिए 130 रन की शानदार पार्टनरशिप बनाई. गुरबाज ने 65 और जादरान ने 87 रनों की पारी खेली. 34वें ओवर में जादरान के आउट होने के बाद रहमत शाह ने 77 और कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 48 रनों की नाबाद पारी खेलकर एक ओवर पहले ही 8 विकेट से धमाकेदार जीत दिला दी.
पाकिस्तान के गेंदबाज हारिस रऊफ, उसामा मीर और शादाब खान की जमकर पिटाई हुई. रऊफ ने 8 ओवर में 53 रन लुटाए तो वहीं मीर ने 8 ओवर में 55 रन दिए. शादाब खान ने 49 रन लुटाए. तीनों को एक भी विकेट नहीं मिला.
…
