अपने आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में क्या लिखा था एंड्रयू साइमंड्स ने

Andrew Symonds and Shane Warne

तस्वीर: इंस्टाग्राम

The Hindi Post

क्रिकेट जगत इस समय स्तब्ध है और शोक में डूबा है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स अब हमारे बीच नहीं है। एक कार दुर्घटना में शनिवार देर रात उनका निधन हो गया। वह 46 साल के थे।

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, रिटायर्ड ऑलराउंडर की मौत उत्तर क्वींसलैंड में टाउन्सविले से 50 किमी पश्चिम में हर्वे रेंज में हुई, जब उनका वाहन सड़क से नीचे लुढ़क गया।

इसी साल चार मार्च को शेन वार्न को दिल का दौरा पड़ा था जिससे उनकी मौत हो गई थी। शेन उस समय थाईलैंड में छुट्टियां मना रहे थे। अब उनके निधन के दो महीने बाद, साइमंड्स का निधन हो गया है। इसने खेल जगत को झकझोर कर रख दिया है।

पांच मार्च को एंड्रयू ने शेन के असमय निधन पर शोक व्यक्त किया था। उन्होंने तब लिखा था, “यकीन नहीं हो रहा.. शायद यह एक बुरा सपना है.. मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि मैं अब तुमको कभी नहीं देख पायूँगा… मैं निशब्द हूँ।

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!