चुनावी बॉन्ड योजना रद्द होने पर क्या बोले अमित शाह?

Amit Shah (3)
The Hindi Post

यह कहते हुए कि वह चुनावी बॉन्ड (इलेक्टोरल बॉन्ड) पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पूरा सम्मान करते हैं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि यह योजना राजनीति में काले धन को खत्म करने के लिए शुरू की गई थी. उन्होंने कहा कि इसे (चुनावी बॉन्ड स्कीम) रद्द करने के बजाय इसमें सुधार किया जाना चाहिए था.

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोलते हुए अमित शाह ने कहा, “भारतीय राजनीति में काले धन के प्रभाव को खत्म करने के लिए चुनावी बांड लाए गए थे. सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला दिया है, उसे सभी को मानना होगा. मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पूरा सम्मान करता हूं लेकिन मुझे लगता है कि चुनावी बांड को पूरी तरह खत्म करने की बजाय इसमें सुधार किया जाना चाहिए था.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!