मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल भाजपा में हुई शामिल

Anuradha Paudwal joins BJP (1)
The Hindi Post

मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल शनिवार (16 मार्च) को भाजपा में शामिल हो गई.

पौडवाल ने कहा कि वह ऐसी सरकार में शामिल होकर खुश हैं जिसका “सनातन धर्म से गहरा संबंध” है.

प्रेस को संबोधित करते हुए अनुराधा पौडवाल ने कहा, “मुझे खुशी है कि मैं उस सरकार में शामिल हो रही हूं जिसका सनातन (धर्म) से गहरा संबंध है. यह मेरा सौभाग्य है कि मैं आज भाजपा में शामिल हो रही हूं.”

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह लोक सभा चुनाव लड़ेंगी, तो उन्होंने कहा, “मुझे इस बारे में बारे में नहीं पता है पर जो वो (पार्टी) मुझे सुझाव देंगे वैसा करूंगी.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!