पश्चिम बंगाल विधानसभा भंग, ममता बनर्जी अब मुख्यमंत्री नहीं
फोटो: आईएएनएस
पश्चिम बंगाल विधानसभा भंग, ममता बनर्जी अब मुख्यमंत्री नहीं
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने गुरुवार को बंगाल विधानसभा का भंग कर दिया. विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बहुमत मिला है. बहुमत के बाद ममता बनर्जी ने चुनाव में वोट चोरी का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था. इसके मद्देनजर 2026 के चुनाव प्रक्रिया के पूरा होने के बाद पश्चिम बंगाल के मौजूदा गवर्नर आरएन रवि ने एक बड़ा कदम उठाया है. विधानसभा भंग कर दिये जाने के बाद ममता बनर्जी अब स्वाभाविक रूप से राज्य की मुख्यमंत्री नहीं रहीं.
इस खबर को अपडेट किया जाएगा
