शांति वार्ता सफल नहीं होने पर ईरान ने दी प्रतिक्रिया, क्या कहा ?
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकई (फोटो: आईएएनएस)
शांति वार्ता सफल नहीं होने पर ईरान ने दी प्रतिक्रिया, क्या कहा ?
तेहरान | ईरान ने अमेरिका के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है. ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकई ने कहा है कि देश (ईरान) अमेरिका के पिछले वादे तोड़ने को “न भूला है और न भूलेगा”. इससे गहरे अविश्वास का पता चलता है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक डिटेल्ड पोस्ट में इस्माइल बाकई ने कहा, “हमारे लिए डिप्लोमेसी ईरानी जमीन के रक्षकों के पवित्र जिहाद को जारी रखना है. हम अमेरिका के वादे तोड़ने और गलत कामों के अनुभवों को नहीं भूले हैं और न ही भूलेंगे. हम अमेरिकी और यहूदी शासन द्वारा किए गए जघन्य अपराधों को माफ नहीं करेंगे.”
उन्होंने कहा, “बातचीत के दौरान ईरान का पक्ष रखने वाले हमारे नेताओं ने अपनी पूरी क्षमता, अनुभव और ज्ञान का उपयोग किया. हमारे वरिष्ठों, प्रियजनों और देशवासियों को हुए भारी नुकसान ने ईरान के हितों और अधिकारों की रक्षा करने के हमारे संकल्प को पहले से कहीं अधिक दृढ़ बनाया है.”
उन्होंने कहा, “कोई भी चीज हमें अपने प्यारे देश और महान ईरानी सभ्यता के लिए अपने ऐतिहासिक मिशन को आगे बढ़ाने से नहीं रोक सकती. ईरान अपने देश के हितों को सुरक्षित करने और देश की भलाई के लिए डिप्लोमेसी समेत सभी तरीकों का इस्तेमाल करने का पक्का इरादा रखता है.”
बाकई के अनुसार, पिछले 24 घंटों में हुई वार्ता में होर्मुज जलडमरूमध्य, परमाणु कार्यक्रम, युद्ध क्षतिपूर्ति, प्रतिबंधों में राहत और क्षेत्रीय संघर्षों को समाप्त करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई.
उन्होंने जोर देते हुए कहा, “इस कूटनीतिक प्रक्रिया की सफलता पूरी तरह दूसरी पक्ष की गंभीरता, सद्भावना, अतिरंजित मांगों और गैर-कानूनी आग्रहों से परहे तथा ईरान के वैध अधिकारों और हितों के सम्मान पर निर्भर करती है.”
