बिहार के अपराधी का यूपी में एनकाउंटर, दर्ज थे 24 मुकदमें

Police Encounter July 28 (1)
The Hindi Post

बिहार के अपराधी का यूपी में एनकाउंटर, दर्ज थे 24 मुकदमे…..

 

बिहार का कुख्यात अपराधी यूपी के हापुड़ जिले में एनकाउंटर के दौरान मारा गया है. इस कार्रवाई को यूपीएसटीएफ की नोएडा यूनिट, बिहार पुलिस और हापुड़ पुलिस ने अंजाम दिया है.

मारे गए बदमाश की पहचान बिहार के जिला बेगूसराय के साहेबपुर कमाल के रहने वाले डब्लू यादव के रूप में हुई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डब्लू यादव के सीने में गोली लगी थी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया था जहां उसकी मौत हो गई.

डब्लू यादव की गिनती बेगूसराय जिले के सबसे कुख्यात अपराधियों में होती थी. बेगूसराय पुलिस रिकॉर्ड में उसका गैंग A121 के नाम से रजिस्टर्ड है.

डब्लू यादव एक कुख्यात बदमाश था और उस पर कुल 24 मुकदमें दर्ज थे. उस पर हत्या, वसूली, डकैती और हत्या के प्रयास के मामले दर्ज थे. पुलिस को उसकी लम्बे समय से तलाश थी. एनकाउंटर वाली जगह से पुलिस को भारी मात्रा में हथियार, कारतूस और अन्य सामान बरामद हुआ है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!