बंदरों ने तोड़ा बिजली का तार, टीन शेड पर दौड़ा करंट, मची भगदड़, दो श्रद्धालुओं की मौत, 20 से ज्यादा घायल…
बंदरों ने तोड़ा बिजली का तार, टीन शेड पर दौड़ा करंट, मची भगदड़, दो श्रद्धालुओं की मौत, 20 से ज्यादा घायल…
लखनऊ | यूपी के बाराबंकी स्थित श्री अवसानेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सोमवार को बिजली का तार गिरने से एक दर्दनाक हादसा हुआ. इस हादसे में दो लोगों की मौत और 20 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है. प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है. सीएम योगी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में तेजी लाएं.
योगी आदित्यनाथ कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट की. इसमें उन्होंने जनपद बाराबंकी स्थित श्री अवसानेश्वर महादेव मंदिर परिसर में एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की. सीएम योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार एवं राहत कार्य में तेजी लाने हेतु निर्देशित किया है.
Barabanki, Uttar Pradesh: A stampede occurred during Jalabhishek at the Awsaneshwar Mahadev Temple after an electric current spread through the premises
DM Shashank Tripathi says, “Devotees had gathered here for darshan on the third Monday of Sawan. Some monkeys jumped onto the… pic.twitter.com/AzLnRnFQKx
— IANS (@ians_india) July 28, 2025
पोस्ट में आगे सीएम योगी ने देवाधिदेव महादेव से दिवंगत आत्माओं को सद्गति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना की.
बता दें कि अवसानेश्वर महादेव मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक के दौरान यह हादसा हुआ. देर रात करीब 2 बजे मंदिर परिसर में बिजली का तार टूटकर टीन शेड पर गिर गया जिससे करंट फैल गया. इससे मची भगदड़ में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए. हादसे के बाद डीएम शशांक त्रिपाठी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचे.
जिला मजिस्ट्रेट शशांक त्रिपाठी ने बताया कि कुछ बंदरों के बिजली के तार पर कूदने से तार टूट गया और मंदिर के टीन शेड में करंट फैल गया. इससे भीड़ में हड़कंप मच गया और भगदड़ हो गई. घायलों को तुरंत हैदरगढ़, त्रिवेदीगंज सीएचसी और बाराबंकी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
IANS
