पैसेंजर ट्रेन में सांड को चढ़ाया, सीट से बांध गए शरारती तत्व, कहा साहिबगंज में उतार देना, वीडियो हुआ वायरल

Bull travels in passenger train (1)
The Hindi Post

क्या आपने ट्रेन में सांड को सफर करते देखा है? शायद ही कभी देखा हो। ऐसा हुआ है झारखंड में जहां एक सांड ट्रेन में यात्रा कर रहा था। पैसेंजर ट्रेन में सांड के सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10-20 लोग सांड को पैसेंजर ट्रेन के एक कोच में चढ़ा गए। यही नहीं, उन्होंने सांड को एक सीट से बांध भी दिया।

यात्रियों ने जानकारी दी कि कुछ लोग, मिर्जा चौकी स्टेशन पर सांड को साहिबगंज से जामलपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन में बांध गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है जो लोग सांड को ट्रेन में चढ़ाकर भाग निकले, वो सब नशे में थे। यह लोग कौन थे, इनकी पहचान नहीं हो पाई है। पर प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ दर्जन भर लोग इस कारनामे को अंजाम देकर रफूचक्कर हो गए।

एक यात्री ने कहा कि जो लोग सांड को बांध गए वो कह गए कि सांड को साहिबगंज में उतार देना।

इस बीच किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसके बाद से यह वीडियो वायरल हो रहा है।

पता चला है कि यह आवारा सांड स्टेशन पर घूम रहा था। तब कुछ शरारती तत्वों ने उसे ट्रेन में चढ़ा दिया। हालांकि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। क्योंकि अगर सांड उग्र हो जाता तो उसको संभालना मुश्किल होता। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यात्रियों और कुछ अन्य लोगों ने इस सांड को अगले स्टेशन पर उतार लिया।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!