दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान पथराव, कांच की बोतलों से हुआ हमला, डीसीपी समेत छह घायल

Durga Puja Visarjan IANS

दुर्गा प्रतिमा का किया जा रहा विसर्जन (आईएएनएस)

The Hindi Post

दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान पथराव, कांच की बोतलों से हुआ हमला, डीसीपी समेत छह घायल

 

कटक | ओडिशा के कटक के दरगाह बाजार इलाके में शुक्रवार देर रात दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच हिंसक झड़प हो गई. इससे शहर में तनाव फैल गया.

इस घटना में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ऋषिकेश खिलारी समेत कम से कम छह लोग घायल हो गए. इस घटना में डीसीपी की आंख में चोट लगने की खबर है.

यह घटना शुक्रवार रात करीब 2 बजे तब शुरू हुई जब झांझीरीमंगला भागवत पूजा समिति का जुलूस विसर्जन के लिए देबीगाड़ा की ओर जा रहा था. स्थानीय लोगों ने जुलूस में तेज संगीत बजाने पर आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया.

दरगाह बाजार जेल रोड के पास पथराव और कांच की बोतलों से हमले शुरू हो गए. इससे इलाका करीब तीन घंटे तक अशांत रहा. पथराव और हमले में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए.

पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया लेकिन रौसापटना में मूर्ति को लेकर जुलूस के पहुंचने पर फिर से हिंसा भड़क उठी. इस दौरान जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने धरना देना शुरू कर दिया और विसर्जन प्रक्रिया को रोक दिया.

तनाव के कारण लगभग 50 मूर्तियां विसर्जन के लिए यहां रुकी रहीं जिससे स्थिति और जटिल हो गई. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया और विसर्जन प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा कराने की कोशिश की.

स्थानीय प्रशासन ने शांति बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाए और प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई. इस घटना ने शहर में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है.

प्रशासन का कहना है कि स्थिति अब नियंत्रण में है लेकिन सतर्कता बरती जा रही है ताकि आगे कोई अप्रिय घटना न हो.

IANS


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!