युवक ने खुद ही काटा अपना प्राइवेट पार्ट और फिर पुलिस को किया गुमराह, कहा- “बदमाशों ने…”

Man in distress AI Deposit Photos (1) (1)
The Hindi Post

युवक ने खुद ही काटा अपना प्राइवेट पार्ट और फिर पुलिस को किया गुमराह, कहा- “बदमाशों ने…”

 

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले की पुलिस ने जो खुलासा किया है वह दिल दहला देगा. एक युवक ने अपनी आपबीती बताते कहा था कि बदमाशों ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया. वह अपनी ससुराल जा रहा था तभी रास्ते में कुछ लोग आए और इस वारदात को अंजाम दिया. आरोपी उसे खून से लहूलुहान हालत में तड़पता छोड़कर फरार हो गए. लेकिन अब जो सच सामने आया है वह हैरान करने वाला है. क्योंकि युवक ने खुद अपना प्राइवेट पार्ट काटा और पुलिस के सामने झूठी कहानी गढ़ दी.

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह घटना नरसिंहपुर जिले के डोंगरगांव थाना इलाके की है जहां पीड़ित युवक ने मानसिक तनाव और अवसाद में आकर खुद इस वारदात को 1 अक्टूबर को अंजाम दिया था. जांच में पता चला है कि वह लंबे समय से शारीरिक से कमजोरी और बीमारी से जूझ रहा था. इसके चलते वह लगातार डिप्रेशन में आ गया. वह शादीशुदा होने की वजह से खुद को हीन समझने लगा था. अंत में उसे लगा कि वह अब जीवन में कुछ नहीं कर पाएगा. इसलिए यह कदम उठा लिया.

जांच में सामने आया है कि युवक घटना वाले दिन खुद ब्लेड लेकर एनटीपीसी रोड पहुंचा और अपने प्राइवेट पार्ट एवं जांघ पर ब्लेड से कई अटैक किए. जब खून से लहूलुहान हो गया तब अपने भाई को फोन करके बुलाया. इसके बाद भाई को बताया कि मोटरसाइकिल और कार सवार 4-5 लोगों ने उसे रोका, मुंह पर कपड़ा बांधा, घसीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए प्राइवेट पार्ट काट दिया. पीड़ित का भाई किसी तरह उसे गाडरवारा अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन जब पुलिस ने उसके बायन लिए तो वह घबराता हुआ दिखा. इसके बाद जांच की तो सारा सच सामने आ गया.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!