महिला क्रू मेंबर के साथ छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार अभिनेता विजय राज को मिली जमानत

Vijay Raaz

विजय राज़ (फोटो:इंस्टाग्राम)

The Hindi Post

मुंबई | अभिनेता विजय राज को महाराष्ट्र के गोंदिया में शूटिंग के दौरान क्रू मेंबर के एक सदस्य संग छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि अब उन्हें जमानत दे दी गई है। महाराष्ट्र के गोंदिया में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी ने आईएएनएस को बताया, “कोई शूटिंग चल रही थी। एक क्रू मेंबर ने छेड़छाड़ की शिकायत की और हमने इसे दर्ज कर लिया। उन्हें कल गिरफ्तार किया गया था और आज जमानत पर रिहा कर दिया गया है।”

उन्होंने आगे बताया, “अदालत ने कहा है कि जब भी जरूरत होगी, उन्हें जांच अधिकारी के सामने पेश होना पड़ेगा।”

यह घटना विद्या बालन अभिनीत फिल्म ‘शेरनी’ के सेट की है।

Swasa

राज बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी कॉमेडी से सुर्खियां बटोर चुके हैं, जिनमें ‘मॉनसून वेडिंग’, ‘रन’, ‘धमाल’ और ‘वेलकम’ सहित कई शामिल हैं।

57 वर्षीय इस अभिनेता को हाल ही में डिजिटली रिलीज हुई फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ और ‘लूटकेस’ में देखा गया था। आने वाले समय में वह संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में नजर आएंगे, जिसमें आलिया भट्ट प्रमुख किरदार में हैं।

आईएएनएस

 

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!