न्यूड फोटो शेयर करना मिलिंद सोमन को पड़ा भारी, दर्ज हुई FIR

Milind Soman

फाइल फोटो (फोटो इंस्टाग्राम पर मिलिंद सोमन द्वारा शेयर की गई)

The Hindi Post

बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम पांडे के बाद अभिनेता मिलिंद सोमन इन दिनों सोशल मीडिया में अपनी फोटो को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, मिलिंद सोमन ने अपनी जन्मदिन पर एक न्यूड फोटो शेयर की थी| फोटो वायरल होते ही उनका विरोध होना शुरू हो गया है। यह फोटो गोवा के एक बीच की है। हालांकि, मिलिंद के खिलाफ अब एफआईआर दर्ज कर ली गई है।


View this post on Instagram

Happy birthday to me ! . . . #55 📷 @ankita_earthy

A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning) on

आपको बता दें कि इससे पहले पूनम पांडे के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। पूनम को अश्लील वीडियो को लेकर गिरफ्तार किया गया था |

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, मॉडल-एक्टर मिलिंद सोमन के खिलाफ आईपीसी सेक्शन 294 (अश्लील एक्ट और सॉन्ग) और सेक्शन 67 (इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में अश्लील सामग्री पोस्ट करने के लिए दंड) के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने न्यूड फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जिस पर, स्क्रीन राइटर अपूर्व असरानी ने भी प्रतिक्रिया दी थी|

उन्होंने ट्वीट करके लिखा था, ‘हाल ही में पूनम पांडे और मिलिंद सोमन, दोनों ने ही गोवा में अपने कपड़े उतारे। पूनम ने आधे तो मिलिंद ने पूरे कपड़े उतार दिए। पूनम अश्लीलता फैलाने के लिए कानूनी पचड़े में फंस गईं, वहीं मिलिंद को 55 साल की उम्र में फिट बॉडी रखने के लिए तारीफ मिल रही है। मुझे लगता है कि हम महिलाओं के न्यूड होने की तुलना में पुरुषों के न्यूड होने के प्रति अधिक उदार हैं।’

 

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!