VIDEO: अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज ले जाती दिखी UP पुलिस

Ateek Ahmed Being Brought To UP From Sabarmati Jail (1) (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें कई पुलिसकर्मी गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से यूपी के प्रयागराज ले जाते दिख रहे हैं.

इस दौरान, अतीक अहमद ने मीडिया से कहा कि कोर्ट के कंधे पर रखकर उसको मारना चाह रहे है. यानि अतीक को डर सता रहा है कि कही पुलिस उसका एनकाउंटर न कर दे.

UP के एक कोर्ट के आदेश के मुताबिक, अपहरण के मामले में 28 मार्च को फैसला सुनाया जाएगा. अतीक अहमद समेत मामले के सभी आरोपियों को उस दिन अदालत में पेश किया जाएगा. इसी लिए अतीक को साबरमती जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है.

एक अधिकारी ने कहा कि अतीक अहमद को एक उच्च सुरक्षा वाले बैरक में रखा जाएगा. इस बैरक में CCTV कैमरा भी लगा होगा जो अतीक पर 24 घंटे नजर रखेगा.

अतीक 2005 में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!