बाइक पर स्टंट करते हुए लड़की का वीडियो हुआ वायरल, हैंडल छोड़ कर किया स्टंट

Bike Stunt Girl Collage (1) (1)

Image screengrab from video shared by @AbhishekSay

The Hindi Post

सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमें वो बाइक चलाते समय खतरनाक स्टंट कर करती दिख रही हैं.

इस लड़की का नाम लवली साहनी हैं और वो इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर हैं. यह लड़की पटना की सड़कों पर स्टंट करती हैं.

वीडियो में देखा जा सकता हैं कि वो कभी बाइक को अकेले चलाते समय स्टंट करती हैं तो कभी उसके साथ में एक अन्य लड़की होती हैं.

पत्रकार अभिषेक ने बिहार पुलिस को टैग करते हुए ट्विटर पर पूछा हैं कि क्या इस तरह के स्टंट लीगल हैं? उन्होंने लवली का एक वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया हैं. इस वीडियो में लवली को स्टंट करते हुए देखा जा सकता हैं. लवली ने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!