चलती स्कूटी पर एक दूसरे को किस कर रहे थे दो युवक, वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने लिया संज्ञान

Rampur (1)
The Hindi Post

सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते है. अब एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसमें चलते हुए दो-पहिया वाहन पर दो युवक एक दूसरे को किस करते हुए नजर आ रहे है.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूटी की पिछली सीट पर बैठे दो युवक एक दूसरे को किस कर रहे है. किसी ने इन दोनों का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. अब यह वायरल हो रहा है.

यह वीडियो उत्तर प्रदेश के रामपुर का है. इस वीडियो का रामपुर पुलिस ने संज्ञान लिया है. इस वीडियो को अखिलेश कुमार (@akhileshaajtak) नाम के ट्विटर यूजर द्वारा ट्वीट किए जाने के बाद, रामपुर पुलिस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “किए गए ट्वीट के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया है.”

एक अन्य ट्वीट में रामपुर पुलिस ने लिखा, “उक्त ट्वीट के संबंध में अवगत कराना है कि उक्त वाहन की नंबर प्लेट में वाहन का नंबर स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है. प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन को सीसीटीवी के माध्यम से उक्त वाहन की जांच कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!