पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 230 की स्पीड से दौड़ी BMW, 4 की मौत

Accident in Sultanpur Purvanchal Expressway (1)

फोटो: ट्विटर

The Hindi Post

लखनऊ | उत्तर प्रदेश से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक BMW कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उसमें सवार चार दोस्तों की मौत हो गई. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक फेसबुक लाइव वीडियो में एक दोस्त को यह कहते हुए सुना जा सकता है, चारों मरेंगे (हम चारों मर जाएंगे).

बताया जा रहा है कि रोहतास (बिहार) के एक निजी मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर – डॉ आनंद प्रकाश कथित तौर पर BMW कार चला रहे थे. उनके दोस्तों में से एक, उनको BMW गाड़ी को 300 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने के लिए उकसा रहा था.

विज्ञापन
विज्ञापन

BMW 230 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी. ऐसे में ड्राइवर सीट पर बैठे शख्स ने कार से नियंत्रण खो दिया और सामने सा आ रहे एक कंटेनर से जा टकराई.

इस हादसे में कार के चिथड़े उड़ गए. वहीं चार दोस्तों – एक डॉक्टर, एक इंजीनियर, एक रियल एस्टेट मालिक और एक व्यवसायी के शव क्षत-विक्षत हालत में सड़क पर फैल गए.

चारों दोस्त शुक्रवार को सुल्तानपुर से दिल्ली की यात्रा कर रहे थे, जब यह दुर्घटना हुई.

सुल्तानपुर के एसपी सोमेन बरमा ने कहा कि दुर्घटना से संबंधित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और फरार कंटेनर चालक का पता लगाने के लिए एक टीम बनाई गई है.

बरमा ने कहा, फोरेंसिक स्टेट लैबोरेट्री की सहायता से BMW और कंटेनर ट्रक का तकनीकी निरीक्षण किया जाएगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

आनंद प्रकाश के रिश्तेदार ए.के. सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि उनके भतीजे ने दिल्ली के एक निजी शिक्षण संस्थान के मालिक से बीएमडब्ल्यू खरीदी थी.

राष्ट्रीय राजमार्गों पर दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) ने कहा है कि वह सड़क सुरक्षा कार्यों के पूरा होने से पहले परियोजनाओं के लिए अस्थायी प्रमाण – पत्र जारी करने वाले अधिकारियों को ‘उत्तरदायी’ ठहराएगा और उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा.

ians

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!