नम आंखों से अखिलेश ने गंगा में विसर्जित की पिता मुलायम सिंह की अस्थियां

Mulayam Singh's ashes immersed 1
The Hindi Post

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दिवंगत पिता, मुलायम सिंह यादव की अस्थियां आज हरिद्वार के नमामि गंगे घाट से पवित्र गंगा में विसर्जित कर दी गई।

अखिलेश यादव ने पिता मुलायम की अस्थियां नम आंखों से गंगा में विसर्जित की। इस दौरान बहुत भावुक माहौल था। अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव, चाचा शिवपाल यादव, रामगोपाल यादव सहित परिवार के अन्य लोग मौजूद थे।

Mulayam Singh's ashes immersed 4 Mulayam Singh's ashes immersed 3 Mulayam Singh's ashes immersed 2

विसर्जन से पहले पूरे विधि विधान से कर्मकांड हुआ। पूजा के बाद, पूरा परिवार एक साथ नजर आया। अखिलेश यादव के तीनों बच्चे – अदिति, टीना और अर्जुन भी मौजूद थे।

मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर को निधन हो गया था। अगले दिन सैफई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार हुआ था।

(सभी तस्वीरें समाजवादी पार्टी के ट्विटर अकाउंट से)
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

The Hindi Post
error: Content is protected !!